गाजीपुर
देवकली में वरिष्ठ सहायक उमा पति त्रिपाठी को दी गई भावभीनी विदाई
Loading...
Loading...
देवकली (गाजीपुर) जयदेश। विकासखंड देवकली परिसर में वरिष्ठ सहायक उमा पति त्रिपाठी के सेवानिवृत्ति उपरांत सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उपेंद्र लाल यादव उपस्थित रहे। उनके साथ खंड विकास अधिकारी जमालुद्दीन अली सहित बड़ी संख्या में पंचायत सचिवों ने भी समारोह में भागीदारी की। इस अवसर पर एडीओ पंचायत संजय शर्मा की भी उपस्थिति रही।
Loading...
समारोह के दौरान वक्ताओं ने सेवानिवृत्त कर्मी उमा पति त्रिपाठी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित सेवाभाव का उल्लेख किया। सभी ने उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को यादगार बताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
Continue Reading
