Connect with us

वाराणसी

परिषद चुनाव में महिलाओं का दबदबा, पदाधिकारियों को मिला वरिष्ठों का आशीर्वाद

Published

on

Loading...
Loading...

नव निर्वाचित टीम को वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

वाराणसी। भारत विकास परिषद वाराणसी शाखा में सत्र 2026–27 के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव काशी प्रांत के महासचिव प्रमोद दुबे की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव में निशा त्रिपाठी अध्यक्ष, अनीता दुबे सचिव एवं अनिल कुमार जायसवाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। नारी शक्ति ने प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराते हुए तीन प्रमुख पदों में से दो पर जीत हासिल की।

Loading...

चुनाव सम्पन्न होने के बाद भारत विकास परिषद काशी प्रांत के संरक्षक ब्रह्मानंद पेशवानी, राष्ट्रीय दायित्वधारी प्रमोद राम त्रिपाठी, शाखा के वर्तमान अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, विजय नारायण कपूर, मृदु मल्होत्रा, राजेश केसरी, राजेश जायसवाल, अजय सिंह, रंजना केसरी, धीरज दीदी एवं संजय जायसवाल सहित अन्य सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आमसभा में सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भारत विकास परिषद के पंचसूत्रीय सिद्धांतों पर कार्य करते हुए सेवा कार्यों को प्राथमिकता देंगे। सभा का संचालन गिरीश गुप्ता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विजय नारायण कपूर ने प्रस्तुत किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page