Connect with us

गाजीपुर

आसपुर से बहरियाबाद तक जर्जर बिजली तार से हादसे का खतरा

Published

on

Loading...
Loading...

40 साल पुरानी 11 हजार वोल्ट की लाइन जगह-जगह झूल रही, ग्रामीणों ने तार बदलने की उठाई मांग

बहरियाबाद (गाजीपुर)। ग्रामसभा आसपुर से बहरियाबाद पावर हाउस तक जाने वाली 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन लंबे समय से जर्जर हालत में है। कई दशक पुराने तार जगह-जगह नीचे लटक रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में हादसे की आशंका बनी हुई है।

Loading...

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

ग्रामीणों का कहना है कि आसपुर से बहरियाबाद पावर हाउस तक लगी बिजली लाइन के तार करीब 40 वर्ष पुराने हैं। लंबे समय से तारों को नहीं बदले जाने के कारण उनकी स्थिति बेहद खराब हो गई है। कई स्थानों पर तार काफी नीचे झूल रहे हैं, जिससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में जर्जर बिजली तारों से हुई घटनाओं में लोगों की जान भी जा चुकी है।

ग्रामीणों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए आसपुर से बहरियाबाद पावर हाउस तक जर्जर 11 हजार वोल्ट की लाइन को बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते तार नहीं बदले गए तो किसी दिन गंभीर हादसा हो सकता है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ओबीसी मोर्चा बहरियाबाद, गाजीपुर के शिवपूजन चौहान ने भी विद्युत विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page