Connect with us

गाजीपुर

भांवरकोल में गोवंश तस्करी का खुलासा, दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पिकअप से तीन गोवंश बरामद, तमंचा-कारतूस और रस्सियां भी मिलीं

भांवरकोल (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने बुधवार तड़के गोवंश तस्करी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिंद्रा पिकअप से तीन गोवंश, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और तीन रस्सियां बरामद करने का दावा किया है।

घेराबंदी कर पिकअप को रोका

पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सोनाड़ी मोड़ पर मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप से गोवंश ले जाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने अवधही पुलिया के पास ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज के समीप घेराबंदी कर पिकअप संख्या यूपी64एटी9499 को रोक लिया।

दो आरोपित गिरफ्तार

तलाशी के दौरान पिकअप में तीन गोवंश लदे मिले। पुलिस ने मौके से अजय कुमार निवासी जालूपुर रमना, थाना चौबेपुर, वाराणसी और वाहन स्वामी अंकित कुमार गौतम निवासी बरमदेवा, थाना मड़ियाहूं, जौनपुर, हाल पता पांडेपुर, वाराणसी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अंकित के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ।

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

मामले में भांवरकोल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 171/2026 के तहत गोहत्या निवारण अधिनियम की धाराओं 3/5ए/5बी/8 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गोवंश कहां से लाए जा रहे थे और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page