Connect with us

गोरखपुर

पानी लेने गई महिला से मारपीट, सात लोगों पर केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम अवरूस में नल पर पानी लेने गई महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट का प्रकरण सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर गोला पुलिस ने सात नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार प्रेमशिला पत्नी बुजभान चौहान निवासी ग्राम अवरूस ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर सूचित किया कि वह नल पर पानी लेने गई थीं। उसी दौरान उनके देवर अक्षय लाल पुत्र स्व रामआसरे उन्हें गाली देने लगे। विरोध करने पर अक्षय लाल, उनकी पत्नी पूजा, बिरगु पुत्र राजबली, बेलभवती पत्नी बिरगुनाथ, मनोज, सत्य और नीरज पुत्रगण बिरगुनाथ ने मिलकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बुरी तरह मार पीट कर घायल के दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दिया।

Loading...

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page