Connect with us

गोरखपुर

चोरी के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर (जयदेश)। जनपद में चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसगांव पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बांसगांव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर दर्ज मुकदमा संख्या 134/26 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए अभियुक्तों में सत्यम यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी रामपुर थाना गगहा, गोरखपुर तथा अजान अली पुत्र रूआब अली निवासी सलारपुर थाना गगहा, गोरखपुर शामिल हैं। इनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर उक्त मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के संबंध में पुलिस के अनुसार, 21 मार्च 2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना के दौरान दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी संभव हो सकी।

गिरफ्तार अभियुक्त सत्यम यादव के विरुद्ध थाना गगहा में मु0अ0सं0 289/2021 धारा 380/411 भादवि सहित वर्तमान मुकदमा 134/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस दर्ज है। वहीं अजान अली के विरुद्ध थाना बांसगांव में मुकदमा संख्या 134/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिजीत कुमार उपाध्याय तथा कांस्टेबल मनोज विन्द, दीपक यादव और राजरतन थाना बांसगांव, गोरखपुर शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page