Connect with us

वाराणसी

नाबालिग से छेड़खानी, पांच के खिलाफ मुकदमा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद थाना अंतर्गत एक गांव में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर पड़ोसी युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

आरोप है कि रविवार शाम पड़ोस का युवक सिंटू बच्ची को पानी मांगने के बहाने घर बुलाकर जबरन अंदर ले गया और छेड़खानी की। शोर मचाने पर दरवाजा बंद कर दिया गया। बाद में दरवाजा खुलने पर बच्ची घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

Loading...

पीड़िता की मां का आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी पक्ष के टिकोरी, रेशम, सुनीता और गगन ने लाठी-डंडा लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि सिंटू, टिकोरी, रेशम, सुनीता व गगन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page