Connect with us

गाजीपुर

जंगीपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना जंगीपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 0043/26, धारा 105/191(2)/115(2)/352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को पकड़ा गया।

जानकारी के मुताबिक, उपनिरीक्षक जमालुद्दीन मय हमराह टीम के साथ कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त शुभम यादव पुत्र रामाधार यादव निवासी ग्राम मानपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 22 वर्ष को बघोल चौराहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading...

पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त शुभम यादव के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। उसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 220/21 धारा 323/504/506 भादवि थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर तथा मुकदमा अपराध संख्या 0043/26 धारा 105/191(2)/115(2)/352 बीएनएस थाना जंगीपुर, गाजीपुर में दर्ज है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page