Connect with us

वायरल

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के केन्द्रों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से आयोजित उपनिरीक्षक (एसआई) तथा समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों के साथ-साथ बनाए गए कंट्रोल रूम का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने केन्द्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, बायोमेट्रिक एवं फिंगरप्रिंट डिवाइस, प्रवेश द्वार पर की गई सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही कंट्रोल रूम में स्थापित लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम और वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

Loading...

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने केन्द्र अधीक्षकों तथा तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या अनुशासनहीनता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू रखने तथा कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page