Connect with us

वाराणसी

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने कबीर प्राकट्य स्थल पर टेका मत्था

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। संत शिरोमणि कबीर दास जी की पावन जन्मस्थली प्राचीन श्री सदगुरु प्राकट्य स्थल (लहरतारा) में रविवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता मठ पहुँचे और कबीर साहेब के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।

मठ परिसर पहुँचने पर राज्यपाल का डमरू वादन और पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। मठ के पीठाधीश्वर महंत गोविंद दास शास्त्री ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सुमीत सिंह, विनय पांडे, आशीष गुप्ता तथा डॉ. संजय सिंह गौतम भी मौजूद रहे और उन्होंने महामहिम के साथ दर्शन-पूजन किया।

Loading...

दर्शन के बाद राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने कहा कि संत कबीर दास के विचार आज भी पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि कबीर जी को उनका सादर प्रणाम है और उनकी जन्मस्थली पर आकर वह स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पावन स्थल की ऊर्जा और शांति समाज में समरसता और प्रेम का संदेश देती है।

इस अवसर पर पीठाधीश्वर महंत गोविंद दास शास्त्री ने राज्यपाल को मठ के ऐतिहासिक महत्व तथा कबीर दास जी के प्राकट्य से जुड़ी परंपराओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कबीर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने पर बल दिया। इस मौके पर मठ के संत-सेवादार, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page