गोरखपुर
छात्र को आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल, तीन के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मियां पकड़ी निवासिनी छाया देवी पत्नी देवी सरन की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही हेमन्थ पुत्र संतोष, शुभम पुत्र अज्ञात, अनिल पुत्र अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मियां पकड़ी निवासिनी छाया देवी पत्नी देवी सरन ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 9 मार्च को हमारा लड़का भोलेनाथ विद्यालय पढ़ने के लिए गया था कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही हेमन्थ, शुभम और अनिल ने दोपहर एक बजे के करीब हमारे लड़के भोलेनाथ को लात मुक्का से मार-पीट कर घायल कर दिए और जान-माल की धमकी देने लगे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मेरे लड़के भोलेनाथ को अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि लड़के की मां की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
