Connect with us

गोरखपुर

जमीनी विवाद में आरोपितों ने महिला को मार-पीट कर किया घायल, पांच के खिलाफ केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम भेलाभार निवासिनी चांदनी देवी पत्नी अजीत की तहरीर पर पुलिस गांव के ही माधुरी पत्नी राम भजन, सजन व धर्मवीर पुत्रगण रामभजन, ललिता पुत्री राम भजन और राम भजन पुत्र छबिलाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 76, 191(2), 115(2), 352 , के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

थाना क्षेत्र के ग्राम भेलाभार निवासिनी चांदनी पत्नी अजीत ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जमीनी विवाद को लेकर बीते रविवार को गांव के ही माधुरी देवी अपने पुत्र सजन व धर्मवीर बेटी ललिता और पति राम भजन ने मिलकर मुझे मारपीट कर घायल कर दिए और जान-माल की धमकी देते हुए हमारे कपड़े भी फाड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझे अस्पताल भिजवाया।

Loading...

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पिड़िता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page