Connect with us

शिक्षा

आरटीई योजना से खुले निजी स्कूलों के दरवाजे, 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE)-2009 के तहत निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में तीसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी ने अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की है, ताकि पात्र बच्चों को इस योजना का लाभ मिल सके।

बीएसए कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तृतीय चरण के अंतर्गत 12 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इसी अवधि के दौरान प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर उन्हें लॉक करने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। इसके बाद चयन के लिए 27 मार्च को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार जनपद में आरटीई के तहत प्रवेश के दो चरण पहले ही पूरे किए जा चुके हैं। अब तीसरे चरण के माध्यम से भी पात्र बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश का अवसर मिलेगा। वाराणसी जिले में लगभग 1300 सीबीएसई बोर्ड सहित अन्य मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से कहा है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपने बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, जिससे अधिक से अधिक पात्र बच्चों को इस योजना का लाभ मिल सके और उनका शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित हो सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page