दुर्घटना
अनियंत्रित टाटा हैरियर बिजली के खंभे से टकराई, पुलिस ने संभाली स्थिति
संतकबीरनगर। जिले के खलीलाबाद–धनघटा मार्ग पर एक टाटा हैरियर वाहन अनियंत्रित होकर 11000 वोल्ट के बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने तत्काल बिजली विभाग से संपर्क कर विद्युत सप्लाई कटवा दी और विभागीय टीम को मौके पर बुलाया।
पुलिस द्वारा मौके पर यातायात व्यवस्था संभालते हुए सड़क को जल्द से जल्द सुचारू कराने का प्रयास किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। थानाध्यक्ष महुली पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
