Connect with us

गोरखपुर

घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट, असलहा लगाकर दी जान से मारने की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के बेलभदरा चक गांव में होली के दौरान दबंगों द्वारा घर पर चढ़कर किए गए हमले से एक परिवार दहशत में है। आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, घर में तोड़फोड़ की और असलहा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।

बताया गया कि बेलभदरा चक गांव में 4 मार्च बुधवार की रात हुए सामूहिक हमले ने क्षेत्र में दहशत फैला दी। आरोप है कि करीब 20 से अधिक लोगों की भीड़ ने एक परिवार के घर में घुसकर जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। घर पर खड़ी मोटरसाइकिल को भी तोड़ दिया गया और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए।

पीड़िता ने बताया कि होली के दिन उनके घर के सामने घोड़े पर चड्डी-बंदी पहनकर प्रदुम यादव पुत्र रामविलास यादव 8 से 10 बार घोड़ा दौड़ा रहा था। उनके घर पर पशु बंधे हुए थे, जो घोड़े को देखकर दहशत में भागने लगे। जब उन्होंने मना किया तो वह गंदी-गंदी गालियां देने लगा। जब परिवार ने विरोध किया तो उसने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में 20 से अधिक लोग लाठी-डंडे और पत्थरों के साथ मौके पर पहुंच गए।

आरोप है कि लव कुश, बृजेश पुत्र रामविलास यादव, महेंद्र, धर्मेंद्र, राम लखन, वीरेंद्र यादव सहित कई लोग घर के बाहर जमा हो गए और ईंट-पत्थरों की बौछार शुरू कर दी। जब परिवार के लोगों ने विरोध किया तो हमलावरों ने दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उसके पति को मारकर सिर फोड़ दिया गया। हमलावर घर का सामान तोड़ते हुए असलहा लहराते हुए चले गए।

घटना की सूचना तत्काल 112 और थाना खजनी पुलिस को दी गई। इस संबंध में थाना प्रभारी खजनी जयंत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page