चन्दौली
चंदौली में पुलिस का पैदल मार्च, सीओ सदर ने व्यापारियों से किया संवाद
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर नगर पंचायत क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मंगलवार की देर शाम क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार व प्रभारी निरीक्षक सदर विजय बहादुर सिंह अपने हमराहियों संग नगर में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने व्यापारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही समाधान का आश्वासन दिया।
सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने कहा कि व्यापारियों और आमजन की सुरक्षा करना पुलिस का दायित्व है। कानून व्यवस्था से किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अपील की कि सभी व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाएं। इससे इस प्रकार की आपराधिक घटनाएं होने पर संलिप्त व्यक्ति की पहचान की जा सके। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
