Connect with us

गोरखपुर

बातों की खुन्नस में मारपीट, पांच लोग घायल

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर गरथौली निवासिनी मनोरमा देवी पत्नी दीपक चौहान ने थाना पुलिस को तहरीर देकर चार नामजद तथा दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट कर घायल करने, जान-माल की धमकी देने और मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

थाना क्षेत्र के रामपुर गरथौली की निवासी मनोरमा देवी पत्नी दीपक चौहान ने जनसुनवाई डेस्क पर दी गई तहरीर में बताया कि बीते गुरुवार को शाम करीब पांच बजे बातों की खुन्नस को लेकर उनके दरवाजे के सामने गांव के ही अभिशेक मौर्य, सत्यवान मौर्य पुत्रगण राम लक्षन मौर्य, विनित सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह तथा मधुरेश पुत्र राम करन मौर्य अपने दो-तीन अज्ञात साथियों के साथ पहुंचे।

Loading...

आरोप है कि सभी लोगों ने मिलकर प्राथिनी मनोरमा देवी पत्नी दीपक चौहान, जेठानी ममता देवी पत्नी राम अशीष चौहान, ज्ञानमती देवी पत्नी चन्द्र शेखर, ससुर राम दरश चौहान पुत्र स्व. बुझावन तथा जेठ राम अशीष चौहान पुत्र राम दरस चौहान को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही जान-माल की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page