Connect with us

गोरखपुर

हत्या के प्रयास के आरोप में नौ बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गुलरिहा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में नौ बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।

पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष इत्यानन्द पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंजनी कुमार तिवारी ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए थाना गुलरिहा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 171/2026 से संबंधित नौ बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 115(2), 351(3), 352 और 109 के तहत मुकदमा दर्ज है।

Loading...

पुलिस के अनुसार 28 फरवरी 2026 को अभियुक्तों ने वादिनी के पुत्र को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से मारपीट की थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना गुलरिहा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

पुलिस ने सभी नौ बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें माननीय किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंजनी कुमार तिवारी के साथ कांस्टेबल हिमाँशु सिंह और कांस्टेबल अजय यादव, थाना गुलरिहा, गोरखपुर शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page