गाजीपुर
पारिवारिक विवाद में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पारिवारिक विवाद को लेकर गुरुवार को सुबह ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। गाजीपुर जीआरपी ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु गाजीपुर ले गयी।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव निवासी 30 वर्षीय सेराज गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे नंदगंज रेलवे स्टेशन के काली माई मंदिर के सामने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। पता चला है कि दो दिन पूर्व अपनी पत्नी अरमाना बानू से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस घर गयी थी, लेकिन यह नहीं मिला।

इसके बाद गुरुवार को सुबह नंदगंज स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर लिया। मृतक सूरत में काम करता था। अभी करीब एक सप्ताह पूर्व ही घर आया था।मृतक की एक साल की एक पुत्री है। मृतक की मां टुल्ली तथा पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल रहा।
