Connect with us

वायरल

पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सैनिक सम्मेलन से हुई, जिसमें जनपद के सभी थानों एवं शाखाओं से आए पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान विभिन्न अभियानों की समीक्षा की गई, जिनमें यातायात माह, साइबर अपराध और महिला अपराध प्रमुख रहे। जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं, पंजीकृत अभियोगों और लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा करते हुए गुण-दोष के आधार पर समयबद्ध निस्तारण और वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने तथा गुंडा एक्ट के अंतर्गत जिलाबदर की कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट जैसे गंभीर अपराधों में प्रभावी पैरवी कर अधिकतम सजा सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए।

चोरी, नकबजनी एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करने, जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच, अवैध शराब के विरुद्ध अभियान, माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण तथा ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश भी दिए गए।

Advertisement

उत्कृष्ट कार्य के लिए 53 पुलिसकर्मी बने “कॉप ऑफ द मंथ”, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित
गोष्ठी के दौरान जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 53 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को “कॉप ऑफ द मंथ” चुना गया और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, उपनिरीक्षक लेखा महेश चन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक लेखा राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक पारसनाथ (मॉनिटरिंग सेल), प्रभारी यातायात परमहंस, प्रभारी आरटीसी दद्दन राय, रेडियो उपनिरीक्षक परमिंदर कुमार देव, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी.के. गुप्ता, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार (थाना धनघटा), कांस्टेबल भानु प्रताप यादव (कार्यालय क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद), कांस्टेबल रंजीत पाण्डेय (क्षेत्राधिकारी मेंहदावल), हेड कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद (फीडबैक सेल), हेड कांस्टेबल मेराज अहमद (सम्मन सेल), महिला कांस्टेबल राजकुमारी (डीसीआरबी), महिला कांस्टेबल कल्पना मौर्या (वीआईपी सेल), कांस्टेबल नीरज कुमार (वाचक कार्यालय), कांस्टेबल कपिलदेव गौड़ (मीडिया सेल), कांस्टेबल विपुल सिंह (कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक), कांस्टेबल कुलदीप सिंह (महिला प्रकोष्ठ) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सभी सम्मानित कर्मियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनपद की प्रतिष्ठा और गरिमा को बनाए रखें।

गोष्ठी में समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स, जिला आबकारी अधिकारी, जिला वन अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, एआरटीओ, खनन निरीक्षक, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका खलीलाबाद, न्याय सहायक जिला मजिस्ट्रेट, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), असिस्टेंट सेन्ट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (आईबी), स्पेशल इंटेलिजेंस ऑफिसर (एसआईओ), निरीक्षक प्रज्ञान, गोपनीय सहायक पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रभारी अग्निशमन, प्रभारी यातायात, प्रभारी मोटर परिवहन, चौकी प्रभारी आरपीएफ, चौकी प्रभारी जीआरपी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page