राज्य-राजधानी
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया महिला जागरूकता अभियान
संतकबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर के निर्देश पर जनपद भवन में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर विशेष जब महिला जागरूकता अभियान चलाया गया इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों सुरक्षा से जुड़े कानून तथा आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी देना रहा।
अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों द्वारा विद्यालयों महाविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद किया गया। उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 112 181 साइबर अपराध से बचाव घरेलू हिंसा कानून दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही आत्मरक्षा की सरल उपाय भी बताए गए।

पुलिस टीम ने महिलाओं से निर्भीक होकर किसी भी प्रकार की उत्पीड़न छेड़छाड़ या हिंसा की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है ऐसे जागरूकता अभियानों से महिलाओं में विश्वास बढ़ेगा और संवाद में सुरक्षा का माहौल मजबूत होगा अभियान को लेकर महिलाओं ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।
