Connect with us

गोरखपुर

बुजुर्ग के खेत से जबरिया पेड़ काटकर उठा ले गए दबंग, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम सहडौली में एक वृद्ध के आराजीयात  की भूमि से 15-15 फीट के पांच पेड़ जबरन काट लेने का प्रकरण सामने आया है। क्षेत्राधिकारी गोला दरवेश कुमार  के निर्देश पर गोला थाने में तीन लोगों के विरुद्ध सुसंगत धारा में  मुकदमा दर्ज हुआ।

Loading...

प्राप्त विवरण के अनुसार, स्थानीय थाना के ग्राम सहडौली निवासी गौतम राय पुत्र स्वर्गीय राम आधार राय ने बताया कि उनके आराजीयात की भूमि से 15-15 फीट के पांच पेड़ गांव के ही राजकुमार पुत्र रामविलास, चंदन पुत्र राजकुमार, रजनीश पुत्र कृष्णमुरारी द्वारा जबरन काट लिया गया। प्रार्थी के वृद्धावस्था का फायदा उठाकर यह कृत्य अंजाम दिया गया जिस पर 31 दिसंबर 2025 को थाना गोला में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। अंत में जब उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी गोला को प्रार्थना पत्र देकर सूचित किया गया। इस सम्बन्ध में उपरोक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम 4 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page