Connect with us

वाराणसी

साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर बैंक खाते से निकाले 40 लाख रुपये

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से कुल 40 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

लंका थाना क्षेत्र के कैलाश भवन निवासी गोपाल प्रसाद का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की लंका शाखा में है। गोपाल प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 22 दिसंबर को उनके खाते से तीन बार में 15 लाख रुपये निकाल लिए गए। इसके अगले दिन भी इसी तरह तीन बार में फिर 15 लाख रुपये की निकासी हुई। इसके बाद 29 दिसंबर को दो बार में 10 लाख रुपये और खाते से निकल गए।

Loading...

इतना ही नहीं, साइबर ठगों ने बैंक खाते से जुड़े ई-मेल आईडी को भी बदल दिया, जिससे समय रहते गोपाल प्रसाद को पैसे निकलने की सूचना नहीं मिल सकी। जब वह बैंक पहुंचे और जानकारी ली, तब उन्हें पता चला कि उनके खाते से कुल 40 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं।

आशंका जताई जा रही है कि साइबर ठगों ने किसी लिंक के जरिए गोपाल प्रसाद का मोबाइल हैक किया और बैंक खाते से जुड़ी अहम जानकारियां हासिल कर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page