Connect with us

गाजीपुर

गौवंश तस्करी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली जमानिया पुलिस ने रविवार को गौवंश तस्करी के एक मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से एक पिकअप वाहन और तीन गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर चल रहे वांछित एवं वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम ने रविवार तड़के करीब 1:30 बजे ग्राम रामपुर दरौली पुलिया के समीप दबिश देकर तीनों अभियुक्तों को पकड़ लिया।

Loading...

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सन्नी उर्फ शनी यादव (27 वर्ष) निवासी दौदही, अजय कुमार बिंद (22 वर्ष) निवासी हरखुपुर थाना नंदगंज और मनोज यादव (40 वर्ष) निवासी हरपुर के रूप में हुई है। इनके कब्जे से एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन, एक गाय और दो बछिया बरामद की गईं।

पुलिस के मुताबिक, तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली जमानिया में गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राम सरन नागर ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी में स्टेशन चौकी प्रभारी अश्वनी प्रताप सिंह सहित कोतवाली जमानिया की पुलिस टीम शामिल रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page