गाजीपुर
सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों में वितरित किए फल
गाजीपुर। यूपीए की चेयरपर्सन एवं कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के 9 दिसंबर को पड़ने वाले जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने जिला महिला चिकित्सालय में सेवा कार्यक्रम चलाया। जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महर्षि विश्वामित्र स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर फल वितरण किया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि सोनिया गांधी 79 वर्ष की हो गई हैं। त्याग और सेवा उनके जीवन की पहचान रही है। देशहित में उन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए, जिनके आधार पर पार्टी ने जनकल्याणकारी कार्य किए। उनका जन्मदिन समाजसेवा के रूप में मनाना कांग्रेस की परंपरा और सामाजिक दायित्व का प्रतीक है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने भी शुभकामनाएं देते हुए मरीजों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

एआईसीसी सदस्य रविकांत राय और पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि सोनिया गांधी सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर निर्णय लेती रही हैं। सेवा कार्यों से उनके आदर्श और मजबूत होते हैं। फल वितरण पाकर मरीजों व उनके परिजनों ने प्रसन्नता जताई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों की समस्याएं भी सुनीं। अस्पताल स्टाफ ने सहयोग करते हुए पूरे कार्यक्रम को सुचारु बनाने में सहायता दी। पार्टी प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने सोनिया गांधी के दीर्घायु की प्रार्थना करते हुए कहा कि कांग्रेस आगे भी समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुँचाने के लिए इसी प्रकार के सेवा अभियान जारी रखेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित अजय श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, राजीव सिंह, सतीश उपाध्याय, आशुतोष गुप्ता, राशिद, आलोक यादव, सतीश श्रीवास्तव, सुमन चौबे, सदानंद गुप्ता, कुसुमदेवी, कमलेश्वर शर्मा, जे.पी. पांडे, शबीहूल हसन, रमेश गुप्ता, संजय सिंह, देवेंद्र सिंह, जुगनू सिंह, अंसार अहमद, प्रवीण दुबे, विनय पांडे सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।
