गाजीपुर
नंदगंज पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Loading...
Loading...
नंदगंज (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 316/2025 धारा 137(2), 87, 64 (2)(m) बीएनएस व 5(L)/6 पाक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
Loading...
उपनिरीक्षक श्री धनंजय मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त राजबाबू उर्फ राधे मोहन पुत्र गुड्डू उर्फ किशोर राम निवासी ग्राम सैय्यदबाड़ा, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 22 वर्ष को रामपुर बंतरा ओवरब्रिज के पास, बहद ग्राम रामपुर बंतरा से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ उपरोक्त मुकदमा दर्ज है तथा उसके विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Continue Reading
