Connect with us

वाराणसी

बीएसएफ जवान की पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Published

on

वाराणसी। जिले के शिवपुर के चमाव पश्चिमपुर निवासी बीएसएफ जवान आशीष सिंह की पत्नी सुमन लता (35) ने गत दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर बेटे ने तुरंत इसकी सूचना आशीष को दी। आशीष ने अपने साले अजय कुमार सिंह को फोन कर सुमन को अस्पताल ले जाने को कहा। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया।

देवर अतुल सिंह ने बताया कि सुमन की मानसिक स्थिति कमजोर थी। वह पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थीं और उनका इलाज चल रहा था। दो दिन पहले ही आशीष छुट्टी लेकर घर पहुंचे थे। सुमन और आशीष की शादी 16 साल पहले हुई थी।

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page