Connect with us

मुम्बई

धर्मेंद्र ने 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

Published

on

Loading...
Loading...

अंतिम संस्कार के लिए सितारों का जुटना शुरू

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। कुछ देर में विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। खबर सामने आते ही पूरा बॉलीवुड सदमे में है और श्रद्धांजलि देने के लिए सितारों का पहुंचना जारी है।

Loading...

धर्मेंद्र 12 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे थे। 31 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डिस्चार्ज के बाद से ही उनका घर पर इलाज चल रहा था। आज दोपहर उनके घर से एम्बुलेंस निकलते देखा गया, जिसके बाद उनके निधन की पुष्टि सामने आई।

अंतिम विदाई देने पहुंचे सितारे
हेमा मालिनी श्मशान घाट पहुंच चुकी हैं। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी विले पार्ले श्मशान पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आमिर खान का वीडियो सामने आया है, जिसमें मीडिया ने उन्हें घेर रखा है। इसके अलावा ईशा देओल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें व्यथित और परेशान देखा गया। सुबह धर्मेंद्र के घर एम्बुलेंस पहुंची थी, जिसके बाद शुभचिंतकों का जुटना शुरू हो गया था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page