Connect with us

वाराणसी

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; पिता–पुत्र सहित अज्ञात पर एफआईआर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शादी का भरोसा दिलाकर युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के मामले में पिता–पुत्र तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह चेतगंज थाना क्षेत्र के एक मंदिर में माला–फूल बेचती है, जहां आरोपी प्रीतम कुमार गुप्ता और उसके पिता सत्यपाल नियमित रूप से आते थे।

आरोप है कि प्रीतम ने जून 2017 में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा। पीड़िता के अनुसार, प्रीतम लंका क्षेत्र में किराये के कमरे में कई महीनों तक उसे प्रताड़ित करता रहा।

Loading...

बाद में जब उसे पता चला कि प्रीतम पहले से विवाहित है और उसने विरोध किया, तो आरोपी पिता–पुत्र तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे गालीगलौज कर धमकाया। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुटी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page