Connect with us

वाराणसी

जमीन दिलाने के नाम पर नौ लाख की ठगी, एफआईआर दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कपसेठी निवासी दीपक सिंह ने जमीन दिलाने के बहाने नौ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मिर्जामुराद निवासी प्रवीण कुमार मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2024 में प्रवीण ने उन्हें जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था और इसी आधार पर नौ लाख रुपये लिए थे।

आरोप है कि तय समय बीत जाने के बावजूद न तो जमीन उपलब्ध कराई गई और न ही दी गई रकम वापस की गई। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने दो अलग-अलग बैंकों के चेक दिए, जो प्रस्तुत करने पर बाउंस हो गए।

Loading...

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page