Connect with us

चन्दौली

जमुनीपुर में आस्था व विश्वास से मना कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का पर्व

Published

on

चंदौली। सकलडीहा विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा जमुनीपुर में श्री रामचंद्र ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में स्थित तालाब पर बुधवार को 2100 दीप प्रज्ज्वलित कर धूमधाम से कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली का पर्व मनाया गया। विदित हो कि ग्राम सभा जमुनीपुर में विगत कई वर्षों से ग्राम सभा के नवयुवकों द्वारा आस्था के महापर्व देव दीपावली के अवसर पर हजारों की संख्या में दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली मनाई जाती है।

इस वर्ष भी ह्यूमन राइट्स सीडब्ल्यूए काशी प्रांत अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में देव दीपावली का पर्व हर्षोल्लास व पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। श्री सिंह ने कहा कि देव दीपावली की एक पौराणिक कथा प्रचलित है। कथानुसार, देव दीपावली उस दिन की याद में मनाई जाती है जब भगवान शिव ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को उसके अत्याचार से मुक्त कराया था। इसी वजह से इस दिन को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है।

उन्होंने बताया कि उनके ग्राम सभा के युवा छठ महापर्व से ही तैयारियों में जुट जाते हैं, जो बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने सभी लोगों को देव दीपावली की बधाई दी। इस मौके पर कौशलेंद्र सिंह, अनिल सिंह, रामनाथ यादव, नीरज यादव, योगेंद्र प्रताप राय, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page