Connect with us

चन्दौली

Daddy’s International School की छात्रा Palak Prakash को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। Daddy’s International School की प्रतिभाशाली छात्रा पलक प्रकाश ने MU20 Opportunity Summit 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए होनोरेबल मेंशन अवार्ड हासिल किया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत समेत कई देशों से लगभग 3000 छात्रों ने हिस्सा लिया, जहाँ पलक ने Daddy’s International School का प्रतिनिधित्व इंडोनेशिया (UNESCO कमेटी) में किया।

MU20 Opportunity Summit एशिया का सबसे बड़ा हाई स्कूल कैरियर सम्मेलन माना जाता है, जिसमें छात्र वैश्विक मुद्दों पर बहस, चर्चा और नीति निर्माण की समझ विकसित करते हैं। इस प्रतियोगिता में अपनी तर्क क्षमता, आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल के दम पर पलक ने पूरी टीम और जिला-पुरी स्कूल कम्युनिटी का नाम रोशन किया।

Loading...

इस उपलब्धि पर Founder & Managing Director, Dr. Vinay Prakash Tiwari ने कहा कि “हमारी शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है। हम अपने छात्रों को दुनिया की चुनौतियों को समझने और नेतृत्व करने की क्षमता देते हैं। Palak की यह उपलब्धि हमारे स्कूल की सोच और अनुशासन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करती है।”

एमडी & प्रिंसिपल, डॉ. अजय श्रीवास्तव ने कहा, “पलक जैसी मेहनती और विनम्र छात्रा हमारे लिए गौरव की बात है। इस तरह की उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करती हैं कि वे सपने देखें और मेहनत के साथ उन्हें साकार करें।”

Daddy’s International School लगातार अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता, सैन्य अनुशासित वातावरण, भारतीय संस्कार आधारित शिक्षा और आधुनिक वैश्विक अवसरों को एक साथ जोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मज़बूत कर रहा है। ध्यान रहे कि डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए एंट्रेंस फॉर्म आ चुके हैं और 16 नवंबर को एंट्रेंस एग्जाम हैं ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page