Connect with us

गोरखपुर

बजबजाती नालियों की सफाई न होने से सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी, ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार मौन

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में नालियों की लंबे समय से सफाई न होने के कारण ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। जगह-जगह नालियां बजबजा रही हैं, जिससे दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि

सफाई कर्मी महीनों से गांव में नालियों की सफाई करने नहीं आते, जिसके कारण नालियां भठकर सड़कों पर गंदा पानी बह रहा हैं। सड़कों पर गंदा पानी जमा रहने से आवागमन में भी कठिनाई हो रही है। बच्चों और बुजुर्गों को बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।                          

Loading...

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद ब्लाक के जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यदि समय रहते नालियों की सफाई नहीं की गई तो वे प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।                

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गंदगी और लापरवाही से पूरे क्षेत्र में असंतोष का माहौल व्याप्त है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page