Connect with us

गोरखपुर

प्रतिष्ठित व्यापारी के घर में भीषण आग, कॉस्मेटिक स्टोर जलकर खाक

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के सहजनवा ब्लॉक क्षेत्र के भीटी रावत बाजार में प्रतिष्ठित व्यापारी हनुमान कसौधन के तीन मंजिला भवन में अचानक भीषण आग लग गई। आग तीसरी मंजिल पर लगी, जहाँ कॉस्मेटिक का स्टोर बना हुआ था। देखते ही देखते आग ने पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की भयावहता देखकर लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुँची। स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सौभाग्य से इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।घटनास्थल पर सहजनवा थाने से दरोगा और सिपाही भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

हमारे संवाददाता अनिरुद्ध गुप्ता से बातचीत में हनुमान कसौधन ने बताया कि ऊपर स्थित स्टोर उनके छोटे भाई बैजनाथ कसौधन का था। बैजनाथ की भीटी रावत बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान है। उनका कहना है कि आग में लगभग चार लाख रुपये से अधिक मूल्य का माल जल गया।

रिपोर्ट लिखे जाने तक भवन की ऊपरी मंजिल से धुआं उठ रहा था और आग पूरी तरह बुझाई जा रही थी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page