Connect with us

राज्य-राजधानी

अवैध पटाखा कारोबार का खुलासा, 100 किलो बारूद के साथ तीन गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर (बखिरा)। दीपावली पर्व से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखा कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदमन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना बखिरा पुलिस ने मंगलवार को दो स्थानों पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने लगभग सौ किलो (करीब छह बोरी) अवैध रूप से रखा गया पटाखा बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Loading...

त्योहारी सीजन में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page