Connect with us

वाराणसी

पानी के अभाव में वनवासियों फूटा गुस्सा, एनएच टू जाम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| थाना क्षेत्र के कछवारोड चित्रसेनपुर गांव में वनवासी लोग पानी के अभाव में आज आग बबूला हो उठे तथा सड़क जाम कर दिए ,मिली जानकारी के अनुसार चित्रसेनपुर गांव के दशमी पोखरा पर वनवासी बस्ती है जहां पर पानी का अभाव वनवासी के लोग कई सालों से झेल रहे हैं प्रत्यक्षदर्शियों, गांव के लोगों के अनुसार आज नलकूप की मशीन नलकूप गाड़ने हेतु पहुंची कुछ राजनीतिक पार्टियों द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन बताया जिसके तहत नलकूप की मशीन वापस लौट गई । मशीन को वापस लौटते देख वनवासी के लोग आग बबूला हो उठे तथा कछवारोड सब्जी मंडी के सामने NH2 नेशनल हाईवे को सैकड़ों की संख्या में जाम कर दिये । देखते देखते ही वाहनों की लंबी कतार लग गई तथा सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाना प्रभारी एस बी सिंह ,चौकी इंचार्ज कछवारोड उमेश चंद विश्वकर्मा क्षेत्र के सम्मानित लोग समाजसेवी अशोक सिंह ग्राम प्रधान चित्रसेनपुर रूप नारायण पटेल इत्यादि लोग मौके पर पहुंचकर वनवासी लोगों को शांत कराने का प्रयास किए मगर वनवासियों का एक ही कहना था कि जब तक हैंडपंप नहीं गड़ेगा तब तक हम लोग रोड पर से नहीं हटेंगे।मिर्जामुराद थाना प्रभारी एसपी सिंह के काफी प्रयासों के बाद वनवासी के लोग को आश्वासन दिया कि हैंड पाइप आप लोगों का शीघ्र ही लग जाएगा तथा पाइप इत्यादि हम मंगवा रहे हैं तब जाकर वनवासी के लोग रोड को जाम मुक्त किये तथा आवागमन चालू हुआ इस दौरान क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं वनवासियों का कहना है कि हम लोगों का पुलिस प्रशासन, नेता इत्यादि लोग हम लोगों का नहीं सुनते ,हम लोग पानी बगैर मर रहे हैं हम लोग का ख्याल वोट लेने के बाद कोई नहीं करता प्रदर्शन कर रहे वनवासी ग्राम सभा चित्रसेनपुर के वोटर है
ग्राम प्रधान चित्रसेनपुर रूप नारायण पटेल से पूछे जाने पर प्रधान जी ने नलकूप मशीन के पहुंचने या लौटने में अनभिज्ञता जताई ।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page