Connect with us

गोरखपुर

प्रतिमा विसर्जन के समय नाचने से मना करने पर युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

    
हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरपुर निवासी भोलू पुत्र स्व रामनारायण की तहरीर पर पुलिस ने  प्रदीप पुत्र अज्ञात, हीरा मिस्त्री का भतीजा पुत्र अज्ञात, हीरा मिस्त्री पुत्र अज्ञात और दो – तीन अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3),352,115( 2 ), 296, 191(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
  
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरपुर निवासी भोलू पुत्र स्व राम नारायण ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 3 अक्टूबर को शाम करीब साढ़े आठ बजे मैं कटसहरा चौराहे से दवा खरीद कर अपने घर हरपुर आ रहा था कि अभी मैं सुगौना बाग के पास पहुंचा ही था कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जा रहे ग्राम पंचायत कटसहरा निवासी प्रदीप, हीरा मिस्त्री का भतीजा, हीरा मिस्त्री और दो तीन अज्ञात लोगों ने मुझे देख कर अश्लील छींटाकशी करने लगे ऐसा करने से मना किया तो उक्त लोगों ने मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मुझे नाचने के लिए कहने लगे, मेरे द्वारा विरोध करने पर उक्त लोगों ने मुझे मारपीट कर घायल कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझे अस्पताल भिजवाया।

Loading...

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि भोलू की तहरीर पर तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page