Connect with us

वाराणसी

बंद मकान से टीन शेड उखाड़कर लाखों की चोरी

Published

on

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने बंद मकान से टीन शेड उखाड़कर घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ नगदी व आभूषण समेत लाखों का सामान पार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मेहंदीगंज निवासी नीरज जोशी लंका, वाराणसी में अपनी मां मंजू देवी के साथ रहते हैं। देर रात चोर छत के रास्ते टीन शेड उखाड़कर घर के भीतर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी, चांदी के सिक्के व सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए।

घटना का पता तब चला जब सुबह घर पर काम करने वाली महिला विशाखा पटेल सफाई के लिए पहुंची और छत की टीन शेड उखड़ा देख मालिक को सूचना दी। सूचना पाकर नीरज जोशी अपनी मां के साथ पहुंचे तो देखा कि अलमारी टूटी हुई है और उसमें रखा सामान गायब है।

पीड़ित ने मिर्जामुराद थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page