Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर के ग्रीनमैन को भूटान में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Published

on

गाजीपुर। जनपद के जखनियां तहसील क्षेत्र के मुदियारी ग्राम सभा निवासी ग्रीनमैन डा. अरविंद कुमार आज़ाद भूटान (थिम्फू) में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से होंगे सम्मानित। 12 सितंबर से 17 सितंबर तक होने वाले भूटान-भारत अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में ग्रीनमैन स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान भारत में अपनी सेवाएं देने के साथ ही साथ सामाजिक क्षेत्रों, पर्यावरण संरक्षण, साहित्यिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु डा. अरविंद कुमार आज़ाद को भूटान (थिम्फू) में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाज़ा जाएगा।

बता दें कि इससे पूर्व भी नेपाल काठमांडू में ग्रीनमैन को नेपाल-भारत साहित्य रत्न, नेपाल-भारत युवारत्न अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाज़ा जा चुका है। इसके साथ ही सन् 2021 में यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली में इन्हें सम्मानित किया गया था। वर्ष 2023 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही इन्हें विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ भागलपुर, बिहार द्वारा विद्यासागर की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था तथा मेरठ में क्रांतिधरा साहित्य अकादमी द्वारा पर्यावरण प्रहरी अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

वर्ष 2022 में मध्य प्रदेश भोपाल विश्वविद्यालय में रामधारी सिंह दिनकर स्मृति सम्मान व राष्ट्रीय सूर वातायन सम्मान, लखनऊ में राष्ट्रीय हित प्रतिभा सम्मान, अटल स्मृति सम्मान, पूर्वांचल रत्न सम्मान सहित देश-विदेश की सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं द्वारा अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों को जब यह पता चला कि भूटान देश के थिम्फू में ग्रीनमैन को अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा तो विभागीय सहकर्मियों सहित इष्ट-मित्रों के शुभकामना देने वालों का तांता लग गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page