Connect with us

सोनभद्र

भारत खेलों की महानशक्ति बनेगा : राजकुमार

Published

on

Loading...
Loading...

बीजपुर (सोनभद्र)। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य राजकुमार ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि ध्यानचंद का पूरा जीवन भारतीय खेल संस्कृति का प्रतीक है और हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि खेलों को जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि हर बच्चा प्रतिदिन एक घंटा खेल के मैदान में देगा और परिवार बच्चे को खेलों के लिए प्रोत्साहित करेगा, तभी भारत वास्तव में खेल महाशक्ति बन सकेगा और एक स्वस्थ समाज का निर्माण होगा।

प्राचार्य ने आगे कहा कि डीएवी के पूर्व छात्र नीरज चोपड़ा, कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर रिहंदनगर के विद्यार्थी भी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बताया कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाता है, बल्कि कठिन परिस्थितियों से जूझने की ताकत भी देता है। स्वयं महर्षि दयानंद सरस्वती शारीरिक बल को विशेष महत्व देते थे।

आज डीएवी रिहंदनगर एनटीपीसी प्रबंधन के सहयोग से ‘खेलो इंडिया, फिट इंडिया और एक घंटा खेल के मैदान में’ की थीम को आगे बढ़ा रहा है।इसके बाद प्राचार्य ने सिक्का उछालकर खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता का संचालन अरुण कुमार सिंह ने किया, जबकि खो-खो प्रतियोगिता में अलिशा सिंह के निर्देशन में छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

अलिशा खुद राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो खेल चुकी हैं। लड़कियों की स्किपिंग प्रतियोगिता के आयोजन में शगुफ्ता शबनम का योगदान उल्लेखनीय रहा। रस्साकशी में नीरज गुप्ता और सर्वेश श्रीवास्तव ने अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

स्पोर्ट्स डिबेट का संचालन डी.सी. शुक्ला ने किया और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मनोज पांडे और मनीष विश्वकर्मा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।इन सभी प्रतियोगिताओं में विद्यालय के चारों सदन—दयानंद, अरविंद, विवेकानंद और श्रद्धानंद—ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।

विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे प्रतिदिन एक घंटा खेल के मैदान में अवश्य देंगे। इस अवसर पर आर.के. झा, विजय तिवारी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, समता सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, रंजना सिंह, ज्योत्स्ना यादव, सोनी कुमारी, बबिता कनौजिया सहित पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page