Connect with us

चन्दौली

सैम इंदिरा आईवीएफ़ मेगा कैंपः संतान सुख की उम्मीद लिए उमड़े दंपत्ति

Published

on

Loading...
Loading...

दीनदयाल नगर के आनंद हॉस्पिटल में मुफ्त में जांच और सलाह मिली

चंदौली (पीडीडीयू नगर)। मिनी महानगर स्थित आनंद हॉस्पिटल में शनिवार को सैम-इंदिरा आईवीएफ़ के मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दंपत्तियों ने भाग लिया। यह कैंप विशेष रूप से उन दंपत्तियों के लिए आयोजित किया गया था जो संतान सुख में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। आईवीएफ़ स्पेशलिस्ट डॉ. अज्मे ज़हरा ने दंपत्तियों को फर्टिलिटी ट्रीटमेंट व स्त्री-पुरुष स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर नि:शुल्क परामर्श दिया। लोगों ने अपनी समस्याओं को सामने रखा और व्यक्तिगत जांच तथा सलाह प्राप्त की।

चिकित्सक ने बताया कि इस तरह के कैंप का उद्देश्य न केवल लोगों को जानकारी देना है, बल्कि उन्हें उचित मार्गदर्शन और समाधान भी उपलब्ध कराना है। सैम के प्रबंधक डॉ. एस.जी. इमाम ने बताया कि दो दर्जन से अधिक दंपत्तियों ने इस सुविधा का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जिन्हें मेगा कैंप में चालीस हजार रुपये तक की छूट दी गई। आनंद हॉस्पिटल प्रबंधक डॉ. लक्ष्मी शंकर यादव ने कैंप को लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि चंदौली जिले में आईवीएफ की बड़ी आवश्यकता थी। अभी तक यहां के लोगों को बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा जिले में उपलब्ध है।

कैंप में आने वाले सभी दंपत्तियों को सुविधाजनक वातावरण में जांच और परामर्श उपलब्ध कराया गया। कैंप में आए दंपत्तियों ने भी इस पहल की सराहना की। आईवीएफ़ एक्सपर्ट्स ने दंपत्तियों को आश्वस्त किया कि समुचित देखभाल और समय पर उपचार से संतान सुख में सहायता मिल सकती है। आयोजकों ने भविष्य में ऐसे और मेगा कैंप आयोजित करने की भी योजना बनाई है, जिससे जिले में हर घर किलकारी का सपना साकार हो सके।

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, नंदू सभासद जी, खुशी की उड़ान संगठन की संस्थापिका सारिका दुबे, सचिव रितिक यादव, सामाजिक कार्यकर्ता अजय गुप्ता, मोहम्मद इंसाफ, पंकज शर्मा, रिया शर्मा, निधि खरवार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page