Connect with us

गाजीपुर

पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौ-तस्कर तमंचे के साथ गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शादियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देर रात हंसराजपुर बाजार के पास पुलिस और शातिर गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया, जिसे पकड़ लिया गया जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन हंसराजपुर की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और यूसुफ़पुर खड़वा की तरफ भागने लगा। सूचना पाकर हंसराजपुर चौकी इंचार्ज ने भी नाकेबंदी की। सीक्रेट हार्ट स्कूल चौराहे के पास खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में संतुलित फायरिंग की, जिससे आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।

घायल आरोपी को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल सीएचसी मनिहारी में उपचार के लिए भेजा गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान दिनेश बिंद पुत्र पंचम बिंद निवासी ग्राम सहेडी थाना नंदगंज, गाजीपुर के रूप में हुई है। दिनेश पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट शामिल हैं।

Advertisement

पुलिस ने मौके से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, पिकअप वाहन और आठ गोवंश बरामद किए। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page