Connect with us

बलिया

आजमगढ़ के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का नगरा में जोरदार स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

नगरा (बलिया)। नगरा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव का रविवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डोल-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में उत्साह देखने लायक था। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

वहीं सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर और बलिया सांसद सनातन पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संघर्ष से आगे बढ़ती है। उन्होंने विशेष रूप से पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को सशक्त बनाने पर जोर दिया। फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पराजित कर सपा को विजयी बनाना ही लक्ष्य है।

Loading...

इस कार्यक्रम में बीरबल राम जिला सचिव, प्रहलाद सिंह पूर्व प्रधान, सपा नेता रविकांत उर्फ शैलेश यादव, अखिलेश यादव, राजेश यादव “मंटू”, विवेक कनौजिया, अशोक यादव पूर्व प्रधान, इस्लाम अंसारी, मैनुद्दीन अंसारी, शिव प्रसाद राम, चुन्नू आलम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page