Connect with us

बलिया

दाह संस्कार में गोलीबारी, चार आरोपी गिरफ्तार – पिस्टल और कारतूस बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा गांव में सरयू नदी के किनारे दाह संस्कार के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया। भटवाचक गांव की मनसा देवी के अंतिम संस्कार में शामिल लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।

मारपीट और गोलीबारी में भटवाचक गांव के वीरेंद्र राजभर, अमलेश राजभर, सुभाष राजभर और इंद्रजीत राजभर घायल हो गए। तीन की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा।

Loading...

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और अमरजीत राजभर, सत्यनारायण राजभर, धनंजय राजभर और जयनारायण को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और तीन लाठी-डंडे बरामद किए गए।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page