Connect with us

बलिया

दाह संस्कार के दौरान खूनी संघर्ष, गोली चलने से चार घायल

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठोड़ा गांव में सरयू नदी के तट पर हुए दाह संस्कार के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और गोली चलने से चार लोग घायल हो गए।

इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना उस समय हुई जब भटवाचक गांव की 55 वर्षीय मनसा देवी का दाह संस्कार किया जा रहा था।

इसी दौरान भटवाचक निवासी वीरेंद्र राजभर और बनहरा गांव के अमरजीत राजभर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने अमरजीत की पिटाई कर दी।

इसकी सूचना मिलते ही अमरजीत के गांव से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों में झगड़ा और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान गोली चलने से भटवाचक गांव के वीरेंद्र राजभर (30) और अमलेश राजभर (35) घायल हो गए, जबकि झगड़े में सुभाष राजभर (70) और इंद्रजीत राजभर (65) भी चोटिल हो गए।

घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए वीरेंद्र, अमलेश और इंद्रजीत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह और चौकी प्रभारी अश्विनी मिश्रा पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page