बलिया
रसड़ा में श्रद्धांजलि सभा और शांति पाठ का आयोजन
Loading...
Loading...
रसड़ा (बलिया)। फुलेहरा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष गोविंद नारायण सिंह की माता और संस्थान की संस्थापिका स्वर्गीय राजकुमारी सिंह, पत्नी स्वर्गीय ब्रह्माशंकर सिंह के निधन पर उनके पैतृक निवास सुलतानीपुर गांव में श्रद्धांजलि सभा और शांति पाठ का आयोजन हुआ।
Loading...
कार्यक्रम की शुरुआत शांति पाठ से हुई। इस दौरान श्रद्धांजलि देने वालों में उनके पुत्र गणेश नारायण सिंह, गोविंद नारायण सिंह, सुनील सिंह और ऋषि राज सिंह सहित शैक्षणिक महासभा के अध्यक्ष जगदीश सिंह दीक्षित, श्रीनाथ मठ के पीठाधीश्वर कौशलेंद्र गिरी, भाजपा नेता हिमांशु सिंह, शिवेंद्र बहादुर सिंह, वंदना सिंह, चंद्रमा सिंह और सतीश सिंह मौजूद रहे।
Continue Reading
