Connect with us

वाराणसी

मौसम ने ली करवट, मानसून की रफ्तार धीमी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में इस समय मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जून में समय पर मानसून की शुरुआत के बाद अगस्त तक अच्छी बारिश हुई, लेकिन अब मानसून की सक्रियता धीमी हो गई है। पिछले तीन दिनों से तापमान और उमस ने लोगों को बेचैन कर रखा है। भादो के महीने में मौसम ज्येष्ठ जैसी तेज धूप लेकर आया है।

इस बीच अधिकतम तापमान औसत से 0.7 डिग्री अधिक होकर 33.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून इस समय दक्षिणी इलाकों में सक्रिय है, इसलिए काशी में फिलहाल मौसम साफ रहेगा। अगले सप्ताह मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है।

Loading...

अगस्त के पहले हफ्ते तक मानसून की सक्रियता के कारण अच्छी बारिश हुई थी, लेकिन अब दिन में हवा नहीं चल रही है और धूप भी गर्मी के मौसम जैसी महसूस हो रही है। इसके कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में बारिश की संभावना बनी रह सकती है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page