Connect with us

वाराणसी

दूध मंडी में बारिश से जलभराव, व्यापारी परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के राजातालाब दूध मंडी में बारिश के कारण जलभराव हो गया है। इसके चलते दूध व्यापारियों को सड़क पर बैठकर ही दूध बेचना पड़ रहा है। यह मंडी शहर की दूध आपूर्ति का प्रमुख केंद्र है, जहां आसपास के क्षेत्रों से दूध विक्रेता प्रतिदिन बड़ी मात्रा में दूध लाते हैं और इसे शहर के विभिन्न हिस्सों में घर-घर पहुंचाते हैं।

Loading...

राजेश, श्यामबली, राजकुमार, सुभाष, सहित कई व्यापारियों ने मंडी की समस्या को उजागर किया। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। मंडी में उचित व्यवस्था के अभाव में व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान दूध बेचना और इसे शहर तक सुरक्षित पहुंचाना चुनौतीपूर्ण बन गया है। समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page