Connect with us

गाजीपुर

जमानिया में बीसी सेंटरों पर मानक काउंटर और बैठने की व्यवस्था नदारद

Published

on

Loading...
Loading...

एलडीएम के निर्देश पर एफएलसी की कार्रवाई, कई बीसी सेंटर पाए गए अव्यवस्थित

जमानियां (गाजीपुर)। एलडीएम यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गाज़ीपुर के निर्देश पर मंगलवार को एफएलसी बाले लखनदर विश्वकर्मा ने जमानिया स्टेशन क्षेत्र में स्थित यूनियन बैंक के विभिन्न बीसी सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अधिकांश सेंटरों पर ग्राहकों के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप काउंटर व्यवस्था का अभाव था। कई सेंटरों पर ग्राहकों के बैठने या लेन-देन के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं था।

साथ ही बैंक के निर्देशानुसार सेंटरों पर लगाए जाने वाले साइनबोर्ड भी अधिकांश जगहों पर नहीं मिले, जिससे ग्राहकों को सेंटर की पहचान करने में समस्या हो सकती है। इस संबंध में एफएलसी विश्वकर्मा ने संचालकों को निर्देश दिए कि वे बैंक द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें, साइनबोर्ड लगाएं और ग्राहक सेवा में पारदर्शिता बनाए रखें।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर इन कमियों को दूर नहीं किया गया, तो संबंधित सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण अभियान के तहत बैंक सेवा के स्तर को बेहतर बनाने और ग्राहकों को उचित सुविधा मुहैया कराने पर विशेष जोर दिया गया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page