बलिया
आशनाई बना खूनी संघर्ष की वजह: बेल्थरा रोड में दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग घायल
बेल्थरा रोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम संबंध को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। रविवार देर रात एक युवक अपनी पड़ोसी 35 वर्षीय महिला से मिलने उसके घर पहुंचा। महिला का पति बाहर काम करता है, और इसी दौरान युवक उससे मिलने आया था। लेकिन घर पर मौजूद महिला के देवर और ससुर ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई कर दी गई।घटना के बाद मामला यहीं नहीं थमा। सोमवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
दोनों पक्षों को थाने लाया गया और घायलों को सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। बाद में दोनों पक्षों से कुल पांच लोगों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया गया।
इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
